Oppo F35 Pro: Oppo भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन लाइनअप को और विस्तार देने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में एक नए स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है, जिसमें डिवाइस के डिजाइन और रियर पैनल की झलक दिखाई गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन के नाम, लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में टेक मार्केट में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह स्मार्टफोन Oppo F35 Pro हो सकता है।
टीजर के बाद F35 Pro की चर्चा तेज
Oppo के नए टीजर ने अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। इससे पहले सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कंपनी भारत में F35 सीरीज पेश कर सकती है। इसी वजह से नए टीजर को F35 सीरीज से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि टीजर में दिखाया गया फोन वास्तव में F35 Pro ही है।
10,000mAh बैटरी मिल सकती है
अगर मौजूदा रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो Oppo F35 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी हो सकती है। कंपनी इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग भी दे सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है।
बताया जा रहा है कि संभावित F35 Pro के स्पेसिफिकेशन चीन में पेश किए गए Oppo A7 Pro Max से मिलते-जुलते हो सकते हैं। इसी वजह से इसके हार्डवेयर को लेकर भी अटकलें तेज हैं।
120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon चिपसेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभावित फोन में 6.78 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट होने की उम्मीद है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है। इसके साथ 12GB तक LPDDR4x RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है।
50MP कैमरा सेटअप पर भी नजर
कैमरा सेक्शन की बात करें तो संभावित स्पेसिफिकेशन के मुताबिक फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP मोनोक्रोम सेंसर शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, ये सभी स्पेसिफिकेशन फिलहाल रिपोर्ट्स और संभावित रीब्रांडिंग पर आधारित हैं। Oppo की ओर से इनकी पुष्टि नहीं की गई है।
₹40,000 से ₹45,000 के बीच हो सकती है कीमत?
Oppo F35 Pro की भारतीय कीमत को लेकर भी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बाजार में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत ₹40,000 से ₹45,000 के बीच रखी जा सकती है।
फिलहाल कंपनी ने सिर्फ नए स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है। फोन का वास्तविक नाम, कीमत, लॉन्च डेट और फाइनल स्पेसिफिकेशन सामने आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
