Breaking News
7284315e f7dd 4012 ae8c f1a7bf5f5e7a 1660029685327

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में माना मंडल कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन व मशाल रैली आज

रायपुर। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध तेज कर दिया है। इसी क्रम में माना मंडल कांग्रेस कमेटी की ओर से आज एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है।

इस विरोध कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ-साथ यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के सभी साथियों की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है। आयोजन के माध्यम से बांग्लादेश सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की जाएगी।

📌 कार्यक्रम का विवरण

तिथि: 08 जनवरी 2026

समय: शाम 5 बजे से

स्थान: माना कैम्प बस स्टैंड

कांग्रेस नेता मनीष माणिक का कहना है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ हो रही घटनाएं मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं, जिसे किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। धरना और मशाल रैली के जरिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *