Chhattisgarh Health Update: अब गांव के अस्पतालों में मिलेंगी शुगर-थायराइड की दवाइयां, मरीजों को शहर जाने से मिलेगी राहत

newsgarh07@gmail.com
2 Min Read

Chhattisgarh Health Update: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में सिर्फ सर्दी-जुकाम, बुखार या उल्टी-दस्त की ही नहीं, बल्कि शुगर, थायराइड और खून पतला करने वाली दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले से हजारों मरीजों को बार-बार जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी।

जिला अस्पतालों का बोझ होगा कम
अब तक शुगर और थायराइड जैसी बीमारियों की दवाइयां केवल जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में ही मिलती थीं। इसके कारण ग्रामीण मरीजों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। गांव के नजदीकी अस्पतालों में ये दवाइयां मिलने से न केवल मरीजों को सुविधा मिलेगी, बल्कि जिला अस्पतालों पर भी दबाव कम होगा।

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई जरूरी दवाओं की संख्या

  • स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक दवाओं की सूची में बड़ा विस्तार किया है।
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC): दवाओं की संख्या 146 से बढ़ाकर 247
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC): 196 से बढ़ाकर 365 किस्म की दवाएं
  • उप स्वास्थ्य केंद्र: अब 146 प्रकार की दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी

उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी मिलेगा बेहतर इलाज
अब तक उप स्वास्थ्य केंद्रों में केवल सामान्य बीमारियों की दवाएं मिलती थीं। नई व्यवस्था के तहत यहां भी एंटीबायोटिक, दर्द निवारक इंजेक्शन और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यानी जो सुविधाएं पहले केवल PHC में थीं, वही इलाज अब उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी मिलेगा।

ग्रामीण मरीजों को सीधा फायदा
ग्रामीण क्षेत्रों में दवाओं की कमी के कारण मरीजों को अक्सर इलाज में परेशानी होती थी। गंभीर और लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों की दवाएं अब घर के पास मिलने से मरीजों का समय, पैसा और मेहनत तीनों बचेगा।

स्वास्थ्य विभाग इस नई व्यवस्था की नियमित समीक्षा भी करेगा। किसी तरह की कमी सामने आने पर उसे दूर किया जाएगा, ताकि यह सिस्टम बेहतर और प्रभावी तरीके से लागू हो सके।

Share This Article
Leave a Comment