Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, 8 सितंबर तक बरसेंगे बदरा; कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

newsgarh07@gmail.com
2 Min Read

रायपुर। Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई जगहों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है।

इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है।

8 सितंबर तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 8 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 4 से 8 सितंबर 2026 तक जिलेवार मौसम चेतावनी जारी की है। मौसम की स्थिति के अनुसार अलग-अलग जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट दिया गया है।

Chhattisgarh Rain Alert: बारिश और बिजली को लेकर रहें सतर्क

लगातार बारिश के बीच प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बारिश के दौरान नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

वहीं आकाशीय बिजली की संभावना के दौरान खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। खराब मौसम होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने और स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

फिलहाल प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी चेतावनियों को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

Share This Article
Leave a Comment