News Garh 24
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
Notification Show More
Latest News
lootpaat 1
Balrampur Robbery Case: चलती बस रोककर चालक-कंडक्टर से मारपीट और लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़
CG Weather Update
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का डबल अटैक, बस्तर-सरगुजा में यलो अलर्ट; जल्द दस्तक दे सकता है मानसून
छत्तीसगढ़
sex recket 1
Bhilai Lodge Raid: लॉज में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रेड, तीन युवक-युवतियां हिरासत में
छत्तीसगढ़
hatyara devar
Balodabazar Murder Case: रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, देवर ने भाभी की हत्या कर छिपाने की कोशिश की सच्चाई
छत्तीसगढ़
Airforce Plane Crash
Air Force Plane Crash: लैंडिंग बनी आफत! जोरहाट एयरबेस पर हादसे का शिकार हुआ AN-32, दो हिस्सों में बंटा विमान
देश-विदेश
Aa
News Garh 24
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
Follow US
News Garh 24 > छत्तीसगढ़ > Rajim Kumbh Kalp Mela 2026: आज से राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ, शाही स्नान के लिए 100 मीटर लंबा घाट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
छत्तीसगढ़

Rajim Kumbh Kalp Mela 2026: आज से राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ, शाही स्नान के लिए 100 मीटर लंबा घाट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

newsgarh07@gmail.com
Last updated: 2026/02/01 at 11:40 AM
newsgarh07@gmail.com
Share
3 Min Read
Untitled design 2026 02 01T080455.347 11zon

राजिम। Rajim Kumbh Kalp Mela 2026: छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से विख्यात राजिम में आज से राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन त्रिवेणी संगम राजिम, रुद्रेश्वर घाट (रुद्री), कर्णेश्वर धाम (सिहावा) और डोंगेश्वर घाट (डोंगापथरा) समेत कई प्रमुख स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है।

सुबह तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। राजिम में कुलेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। यह कुंभ कल्प मेला 15 फरवरी तक चलेगा, जबकि 10 फरवरी को संत समागम आयोजित होगा।

शाही स्नान के लिए भव्य घाट, त्रिवेणी संगम पर विशेष व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए त्रिवेणी संगम क्षेत्र में व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

  • शाही स्नान घाट करीब 100 मीटर लंबा बनाया गया है
  • आरती घाट की लंबाई लगभग 120 मीटर रखी गई है
  • अस्थायी सड़क और स्नान कुंडों का निर्माण किया गया है
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भव्य मंच तैयार किया गया है

शाम 6.30 बजे महाआरती होगी, जिसके बाद 7 बजे अतिथियों द्वारा 15 दिवसीय कुंभ कल्प महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।

मेले में सुरक्षा और सुविधाओं के कड़े इंतजाम
राजिम कुंभ कल्प को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष फोकस किया है—

  • त्रिवेणी संगम स्थित लक्ष्मण झूला के नीचे अस्थायी सड़क और दुकानें स्थापित
  • मेले क्षेत्र को आकर्षक रोशनी से सजाया गया
  • संतों और श्रद्धालुओं के लिए कुटिया व डोम की व्यवस्था
  • स्नान के लिए विशेष कुंडों का निर्माण

सुरक्षा, स्वास्थ्य और ट्रैफिक पर विशेष निगरानी

  • विद्युत, परिवहन, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया
  • रात्रिकालीन बस सेवा और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध
  • शाही स्नान के दौरान नदी तट पर कड़ी बैरिकेटिंग और सुरक्षा घेरा
  • भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
  • संवेदनशील क्षेत्रों में सतत गश्त के निर्देश
  • फायर ब्रिगेड और क्रेन अलर्ट मोड पर

स्वच्छता और नियमों पर सख्ती

  • मेला परिसर में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर सख्त निगरानी
  • खाद्य विभाग को दाल-भात केंद्र और चावल आबंटन के निर्देश
  • मेला अवधि में मांस, मछली और मदिरा की बिक्री पर 15 दिन का पूर्ण प्रतिबंध
  • यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक पाइंट बनाए गए हैं
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

lootpaat 1
छत्तीसगढ़

Balrampur Robbery Case: चलती बस रोककर चालक-कंडक्टर से मारपीट और लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार

June 14, 2026
CG Weather Update
छत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का डबल अटैक, बस्तर-सरगुजा में यलो अलर्ट; जल्द दस्तक दे सकता है मानसून

June 14, 2026
sex recket 1
छत्तीसगढ़

Bhilai Lodge Raid: लॉज में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रेड, तीन युवक-युवतियां हिरासत में

June 13, 2026
hatyara devar
छत्तीसगढ़

Balodabazar Murder Case: रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, देवर ने भाभी की हत्या कर छिपाने की कोशिश की सच्चाई

June 13, 2026
News Garh 24News Garh 24
Follow US

© 2026 | NewsGarh@4.com | All Rights Reserved

  • Home
  • Contact us
  • About us
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?