CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का डबल अटैक, बस्तर-सरगुजा में यलो अलर्ट; जल्द दस्तक दे सकता है मानसून

newsgarh07@gmail.com
2 Min Read

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने बस्तर और सरगुजा संभाग के कई जिलों के लिए वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर, धमतरी, गरियाबंद, मुंगेली सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आया। वहीं रायपुर और दुर्ग संभाग के क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

तापमान में आई गिरावट
लगातार हो रही बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद Rajnandgaon प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Bhilai Lodge Raid: लॉज में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रेड, तीन युवक-युवतियां हिरासत में

अगले 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सक्रिय बना रहेगा। कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

मानसून की एंट्री के लिए अनुकूल माहौल
दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। यदि मौजूदा सिस्टम सक्रिय रहा तो प्रदेश में जल्द ही मानसून की औपचारिक दस्तक हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment