CG School Reopen 2026: 16 जून से खुलेंगे सरकारी स्कूल, प्रवेशोत्सव के साथ नए शिक्षा सत्र का आगाज

newsgarh07@gmail.com
1 Min Read

CG School Reopen 2026: छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों के बाद अब सरकारी स्कूलों में फिर से रौनक लौटने वाली है। राज्य के सभी सरकारी स्कूल 16 जून से खुलेंगे और इसी दिन से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की औपचारिक शुरुआत होगी। विद्यार्थियों के स्वागत के लिए पूरे प्रदेश में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग ने नए सत्र की तैयारियों को लेकर सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और संयुक्त संचालकों (JD) को निर्देशित किया है कि स्कूल खुलने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं।

Untitl 2026 06 12 051220

विभाग ने स्कूल परिसरों की साफ-सफाई, भवनों की मरम्मत, रंग-रोगन, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय पर सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है। साथ ही प्रवेशोत्सव को आकर्षक और प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां करने को कहा गया है।

सरकार का उद्देश्य है कि नए शिक्षा सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हो और अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित किया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment